Breaking News

काशीपुर : ठेला खोखा वालों ने दी आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी, सीएम को भेजा ज्ञापन, जानिये क्या है मामला?

@शब्द दूत ब्यूरो (14 जुलाई 2023)

काशीपुर । टांडा तिराहे पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर हटाये गये ठेला खोखा वालों ने आगामी निकाय व लोकसभा चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी है।

सूबे के मुख्यमंत्री के नाम भेजे एक ज्ञापन में ठेला खोखा एसोसिएशन ने कहा है कि  करीब 20 वर्ष पूर्व उपजिलाधिकारी रहे डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने टांडा तिराहा से अलीगंज की ओर जाने वाली सड़क के किनारे हम गरीब ठेले वालों को फल, सब्जी आदि के ठेले लगाने की अनुमति दी थी। तब से अब तक हम अपने ठेले लगाकर परिवार की गुजर-बसर करते आ रहे हैं, लेकिन अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर प्रशासन द्वारा हम पर जुल्म ढाया गया है। करीब डेढ़-दो माह से ठेले न लगने देने से हम गरीब ठेले वालों के समक्ष रोजीरोटी का संकट गहराता जा रहा है। हमारे परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं। हमें उम्मीद थी कि प्रशासन हमारे ठेले लगवा देगा लेकिन लंबा समय बीतने पर इसमें कोई साजिश नजर आ रही है। ज्ञापन में उन्होंने गुहार लगाई है कि हमें टांडा तिराहे पर ठेले लगाने की अनुमति दें ताकि हम अपना जीवन यापन कर सकें।

ज्ञापन में उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि टांडा तिराहा पर हमारे ठेले शीघ्र ही न लगवाए गए तो हम आगामी निकाय और लोकसभा के चुनावों का बहिष्कार करने को विवश होंगे।

उन्होंने कहा कि हम आपसे अपेक्षा करते हैं कि आप हमारी ओर अवश्य ही ध्यान देकर हमारे सामने गहराये रोजी रोटी के संकट को दूर करेंगे।

ज्ञापन देने वालों में संदीप सहगल पूर्व अध्यक्ष, महानगर कांग्रेस कमेटी, काशीपुर इलियास माहीगीर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अध्यक्ष न्यू आजाद ठेला खोखा यूनियन, काशीपुर, सुरेश सागर,नजाकत,रामू, सुरेश कुमार,वसीम, राशिद, जाहिद,नासिर,प्रमोद कुमार, कन्हैया,विजय, समेत दर्जनों लोग शामिल हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-