Breaking News

काशीपुर: एससी गुड़िया लॉ कॉलेज के एलएलबी तृतीय सेमेस्टर में 88 प्रतिशत छात्रों ने हासिल की प्रथम श्रेणी

@शब्द दूत ब्यूरो (11 जुलाई 2023)

काशीपुर। बाजपुर रोड़ स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के विगत दिवस आए एलएलबी तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में संस्थान के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है।

कालेज के प्राचार्य (लॉ)डॉक्टर आर. एन.सिंह प्राचार्य ने बताया कि एलएलबी तृतीय सेमेस्टर में 88 फीसदी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं जिसमें कि 56 फीसदी छात्रों 70 प्रतिशत से अधिक नंबर हैं। अनुष्का सिंह और आशीष जोशी 77.9 फीसदी नंबर प्राप्त करके संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर हैं, जबकि द्वितीय स्थान पर 76 फीसदी नंबरों के साथ संयुक्त रूप से अंजली, अभय कुमार सिंह और मनोज शर्मा हैं और तृतीय स्थान पर 74.1 फीसदी नंबरों के साथ कोमल माथुर और यश शर्मा हैं। सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने अभिभावकों और गुरुजनों को दिया।

विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, चन्द्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉ. नीरज आत्रेय, निदेशक डाॅ. केवल कुमार, प्राचार्य (लॉ) डॉ. आरएन सिंह, निदेशक प्रशासन (लॉ) पीके बक्शी, प्राचार्या (यूजी) डॉ. निमिषा अग्रवाल एवं लॉ विभाग के रजिस्ट्रार सुधीर कुमार दुबे सहित समस्त फैकल्टी व स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-