Breaking News

जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जुम्मा में पुल बहा, नीति घाटी का संपर्क देश दुनिया से कटा

@शब्द दूत ब्यूरो (11 जुलाई, 2023)

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन का दौर जारी है। भागीरथी और अलकनंदा जैसी बड़ी नदियों के साथ-साथ सूबे की अन्य नदियां भी तोड़फोड़ मचा रही हैं। मंगलवार सुबह उत्तराखंड में चीन सीमा क्षेत्र के जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जुम्मा में पुल बह गया। जिसके चलते सीमा क्षेत्र में स्थानीय लोगों के साथ ही सेना के जवानों की आवाजाही भी रुक गई है। साथ ही देश दुनिया से नीति घाटी का संपर्क भी टूट गया है।

नीती घाटी के उच्च हिमालयी इलाकों मे भारी बारिश से जोशीमठ से करीब 50 किलोमीटर दूर जुम्मा नाले में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। नाले में मलबे के साथ भारी बोल्डर भी बहकर आए थे। एक भारी-भरकम बोल्डर जुम्मा गांव के पास स्थित मोटर ब्रिज के नीचे अटक गया था। जिससे पुल को खतरा बताया जा रहा था।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक सोमवार शाम को साढ़े सात बजे अचानक जुम्मा नाले में भारी मात्रा में मलबे के साथ पानी बहकर आया जबकि उस दौरान क्षेत्र में कहीं बारिश नहीं हो रही थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि नाले के उद्गम क्षेत्र में अतिवृष्टि से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जुम्मा नाला का जलस्तर बढ़ने से धौली गंगा का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-