Breaking News

काशीपुर:शहर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ रजनीश कुमार शर्मा को प्रतिष्ठित उड़ान पुरस्कार से किया गया सम्मानित, बालीवुड अभिनेताओं ने दिया अवार्ड

@शब्द दूत ब्यूरो (10 जुलाई 2023)

काशीपुर/हल्द्वानी। शहर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ रजनीश कुमार शर्मा को हल्द्वानी में आयोजित एक समारोह में प्रतिष्ठित उड़ान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डॉ रजनीश कुमार शर्मा को यह पुरस्कार यस इवेंट एंड मैनेजमेंट – उड़ान (यूके2023) की ओर से इस वर्ष के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सेवाओं के लिए दिया गया है। हल्द्वानी के होटल जैस्मीन ग्रांड में उन्हें यह पुरस्कार बालीवुड अभिनेता अमन वर्मा,साक्षी अग्रवाल, गायक आलमगीर के द्वारा प्रदान किया गया।

यस इवेंट एंड मैनेजमेंट – उड़ान (यूके2023)अवार्ड्स की ओर से डा रजनीश कुमार शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि यह पुरस्कार देश और समाज के विकास में आपकी उपलब्धियों और योगदान के आधार पर प्रदान किया जाता है।

संस्था द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि आप आने वाली पीढ़ी के लिए एक रोल मॉडल होंगे और इसलिए हम आपको वर्ष की आपकी श्रेणी में सबसे प्रतीक्षित संस्करण UDAAN (uk2023) पुरस्कार 2023 के लिए यह पुरस्कार प्रदान करते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-