Breaking News

काशीपुर: कुंडेश्वरी क्षेत्र में अपना घर सोसायटी में सशस्त्र बदमाशों ने परिवार को बंधक बना कर लाखों के जेवरात और नकदी लूटी, पुलिस मौके पर, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (04 जुलाई 2023)

काशीपुर । रात में फौजी के घर में घुसे तीन सशस्त्र बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात व नकदी लूट ली और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली तथा फरार बदमाशों की सुरागरसी के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

कुंडेश्वरी क्षेत्र में स्थित अपना घर सोसायटी में बीती रात हथियारबंद बदमाशों ने सूबेदार मेजर के घर को अपना निशाना बनाया । घर के लोगों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और लाखों रुपए के सोना चांदी और नकदी लूट ली।

अपना घर सोसाईटी निवासी सूबेदार मेजर मातवर सिंह गोसांई के घर में रात्रि करीब 1 बजे तीन बदमाश उसके घर के भीतर आ घुसे और उन्होंने धमकाते हुए परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। जिसके बाद डकैतों ने घर  में रखी अलमारी तोड़कर उसमें रखे करीब छः लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात तथा लगभग 70 हजार रूपये नगदी लूट ली और धमकी देते हुए फरार हो गये।

परिजनों ने बताया की हमारे हाथ पैर बांधे और बच्चों को मारने की धमकी दी। आधे घंटे तक बदमाश घर के अंदर लूटपाट करते रहे। बदमाशों ने चाबियां नहीं मांगी बल्कि अपने पास से औजारों से अलमारी खोली।

आज सुबह वारदात की जानकारी मिलते  ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर आ पहुंचे और उन्होंने परिजनों से घटना की विस्तार से जानकारी लेकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर डकैतों की तलाश शुरू कर दी है शीघ्र ही घटना को अंजाम देने वाले डकैत पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-