Breaking News

दिल्ली में अमित शाह से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड में मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज

@शब्द दूत ब्यूरो (04 जुलाई, 2023)

तमाम अटकलों और चर्चाओं के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी दिल्ली में देर रात गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। इन दिनों देश में यूनिफार्म सिविल कोड यानी यूसीसी की चर्चा है और इसे उत्तराखंड में भी जल्द ही लागू किए जाने की सुगबुगाहट है। यूसीसीका ड्राफ्ट तैयार होने के बाद सीएम धामी की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यह पहली मुलाकात है।

माना जा रहा है कि सीएम धामी ने गृह मंत्री से यूसीसी को लागू करने और कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा की है। ये मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के कई मामलों को लेकर चर्चा भी हुई।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-