Breaking News

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दी आत्मदाह की धमकी, कहा-बेटी को न्याय मिलने की नहीं लग रही उम्मीद

@शब्ददूत ब्यूरो (02 जुलाई, 2023)

अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी और माता सोनी देवी ने सरकारी वकील न बदले जाने पर एक साथ आत्मदाह की चेतावनी दी है। इस धमकी का वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया।

एसडीएम पौड़ी के नेतृत्व में टीम ने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की। उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया। बृहस्पतिवार को अंकिता की मां सोनी देवी ने सोशल मीडिया के जरिये सरकारी वकील को न हटाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को एसडीएम पौड़ी मुक्ता मिश्रा, कोतवाल गोविंद कुमार, एसएसआई महेश रावत सहित एक टीम अंकिता के गांव डोभ, श्रीकोट पहुंची।

उन्होंने अंकिता के माता पिता को बातचीत कर समझाया। वहीं अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि वे एक जून से अंकिता के केस से सरकारी वकील को हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक सरकारी वकील को हटाया नहीं गया।

उन्होंने जिला प्रशासन से कई दफा गुहार लगाई। उन्होंने सरकारी वकील पर अहम गवाहों को बोलने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होनें कहा कि गवाहों के बोलने से पहले वकील खुद ही बयानों को बोल देते हैं। इससे केस कमजोर पड़ रहा है। बयान बदले जा रहे हैं। इससे उन्हें उनकी बेटी को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं लग रही है।

वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि सरकारी वकील को हटाने के लिए मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की। कहा कि कि सात दिन के भीतर वकील को हटाया नहीं गया तो पति-पत्नी पौड़ी में बीच सड़क पर आत्मदाह करेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘कन्नू’—बाल श्रमिकों की पीड़ा को पर्दे पर उतारती उत्तराखंड की संवेदनशील फिल्म,देश विदेश के अनेक फिल्म समारोहों में सराहना

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नैनीताल। बाल श्रमिकों के जीवन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-