Breaking News

उत्तराखंड: स्टिंग मामले में विधायक उमेश कुमार को सीबीआई का नोटिस

@शब्द दूत ब्यूरो (30 जून, 2023)

उत्तराखंड में वर्ष 2016 में हुए बहुचर्चित स्टिंग मामले में खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को सीबीआई ने नोटिस दे दिया है। सीबीआई की टीम ने उनके कैंप कार्यालय पर पहुंचकर नोटिस दिया। विधायक ने नोटिस खुद रिसीव किया है। सीबीआई ने विधायक को चार जुलाई को वायस सैंपल के लिए कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।

बता दें कि वर्ष 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग मामले में वायस सैंपल लेने के लिए सीबीआई ने चार नेताओं को नोटिस जारी किए हैं। इनमें हरीश रावत, हरक सिंह रावत, कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट और स्टिंग करने वाले और खानपुर विधायक उमेश कुमार शामिल हैं। पूर्व सीएम रावत को गुरुवार को नोटिस जारी हो चुका है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-