Breaking News

काशीपुर: लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने नगर में आज कई प्रतिभाओं व समाजसेवियों को किया सम्मानित

@शब्द दूत ब्यूरो (30जून 2023)

काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने आज अपने दो साल के कार्यकाल के अंतिम दिन काशीपुर क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्य करने वाली कुछ संस्थाओं के अध्यक्ष एवं उनकी टीम को लायंस क्लब सम्मान देकर सम्मानित किया।

आज लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा दीपक पंत , पुत्र  ललित मोहन पंत एवं श्रीमति मुन्नी पंत, निवासी शांति नगर ,  काशीपुर को IIT – JAM 2023 में TOP कर All इंडिया रेंक में दूसरा स्थान ( AIR 2 ) हासिल करने पर यहां रामनगर रोड स्थित जीना जमाटो में एक संक्षिप्त समारोह में सम्मानित किया।

इसके साथ ही आज सम्मानित किए जाने वाली समाजिक संस्थाओं में मां बाल सुंदरी परिणय संस्था के अध्यक्ष आनंद कुमार को संस्था द्वारा अब तक 135 से अधिक गरीब परिवारों की कन्याओं का सामुहिक विवाह कराने पर लायंस क्लब विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

मानव कल्याण महिला सुंदर कांड समिति गिरीताल मंदिर की अध्यक्ष श्रीमती नीमा पांडे एवं उनकी पूरी टीम को घर घर जाकर सुंदर कांड कर दान एवं पूजा से एकत्र की गई करीब 25 लाख रुपए की राशि से 4 गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह कराने एवं अन्य समाजिक कार्य कराने पर लायंस क्लब विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा श्री राम सुंदरकांड मंदिर समिति के अध्यक्ष भगवंत बिष्ट  एवं उनकी पूरी टीम को  विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष भगवंत बिष्ट ने बताया कि उनकी संस्था करीब 17 वर्षो से कार्य कर रही है।

दान से एकत्र की गई राशि से उन्होने कोरोना काल में 51 हजार की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजी। इसके अलावा उत्तरकाशी एवं नेपाल के भूकंप में भी हजारों रुपए की सहायता राशि भेजी गई। लायंस क्लब ने उनकी संस्था का सम्मान कर हमारा मान बढ़ाया है। इस मौके पर लायंस क्लब काशीपुर सिटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष महेश वर्मा, सचिव हरिओम तोमर एवं मेंबरशिप चेयरपर्सन स्वतंत्र मेहरोत्रा ,इस अवसर पर डॉ गिरीश चंद्र तिवारी, सुरेंद्र सिंह जीना,रघुवर दत्त चौन्याल,आदि मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-