@शब्द दूत ब्यूरो (27 जून 2023)
काशीपुर । मौसम की खराबी के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यहां आयोजित एक कार्यक्रम में एक घंटा देरी से पहुंचे। बारिश की वजह से उनका हेलीकाप्टर देर से यहां आईजीएल के मैदान में उतरा।
बता दें कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर के गौतमी हाइट्स होटल मे पहुंचकर एरोमा पार्क, काशीपुर के प्लाटों के आवंटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आ रहे हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal