Breaking News

काशीपुर:21जून को शादी,27जून की सुबह ज़ेवर व नकदी लेकर नवविवाहिता हुई फरार

@शब्द दूत ब्यूरो (27 जून 2023)

काशीपुर। आज सुबह शादी के छठे दिन नवविवाहिता जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। मामला नयी बस्ती कटोराताल का है। पीड़ित के पिता द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को दी जा रही है।

जानकारी के अनुसार नयी बस्ती पोस्टमार्टम हाउस निवासी एक व्यक्ति की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ था। विवाह इसी माह 21 जून को हुआ था। तहरीर के मुताबिक आज सुबह साढ़े छह बजे जब घर के लोग उठे तो नवविवाहिता गायब थी और 45000 रूपए तथा नौ तोले सोने के जेवर व 400 ग्राम चांदी भी गायब मिले। तहरीर में कहा गया कि विवाह के अगले दिन से वह बिजनौर के किसी युवक से मोबाइल पर बात करते हुए भी पकड़ी गई।

नवविवाहिता की तलाश करने पर जब वह नहीं मिली तो पुलिस को मामले की तहरीर दी जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-