Breaking News

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरी,आठ की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो (22 जून 2023)

पिथौरागढ़। यहां आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बोलेरो 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से आठ की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं।  घायलों को एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार  बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद नाचनी थानाध्यक्ष चंदन सिंह पूरी पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :रामनगर रोड के लिए 17.51 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा,  महापौर दीपक बाली ने प्रेस वार्ता में गिनाईं योजनाएं, चैती मेला, शौचालय, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और मिड-डे मील किचन पर भी दी बड़ी अपडेट, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर।  महापौर दीपक बाली ने  …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-