Breaking News

लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित

@शब्द दूत ब्यूरो (09जून 2023)

रूद्रपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने आज एसएसपी कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी को लायंस क्लब का सम्मान पटका एवं मेडल पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं सम्मान पत्र, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने लायंस क्लब काशीपुर सिटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लायंस क्लब के लोगों का मैं सम्मान करता हूं। लायंस क्लब इंटरनेशनल सेवा के क्षेत्र में हमेशा काम करता रहता है । उन्होनें हरिद्वार में अपनी तैनाती के दौरान  वहां भी लायंस क्लब के  सेवा कार्यों को देखा है। लायंस क्लब जैसी इंटरनेशनल संस्था के द्वारा आज मेरा व जिले की पुलिस का सम्मान करने से हमारा समाज में मनोबल बढ़ता है।

इस अवसर पर लायंस क्लब काशीपुर सिटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष महेश वर्मा, सचिव हरिओम तोमर, डिस्ट्रिक्ट केबिनेट मंत्री स्वतंत्र मेहरोत्रा, संजय राय, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-