काशीपुर। सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ नर्सिंग काशीपुर के छात्र-छात्राओं के,शपथ ग्रहण व विदाई समारोह में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम ने अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि काशी विश्वनाथ स्टील प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी देवेंद्र अग्रवाल, मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय, संस्था के प्रबंधक महेश सिंह चौहान, अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान,केवीआर की डायरेक्टर डॉ. कनिका अग्रवाल तथा नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ राजकुमार चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ खेमपाल सिंह आदि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
कॉलेज के प्रबंधक महेश सिंह चौहान ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वे मरीजों के प्रति अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निर्वहन करें. उन्होंने नर्सिंग विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने छात्र छात्राओं को मोटिवेशनल स्पीच देकर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आप जिस काम को कर रहे हैं उसे पूरी निष्ठा और समर्पण और तन्मयता से करें तभी आप सफल और अपने कार्य को संपादित कर पायेंगे।
संस्था के प्रिंसिपल राज कुमार चौधरी ने नर्सिंग के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को शपथ दिलाई मुख्य अतिथि विधायक आदेश सिंह चौहान ने नशे को सामाजिक बुराई बताते हुए सभी छात्र – छात्राओं से नशे से दूर रहने की अपील की। संस्था के अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन संजय राजपूत ने किया इस अवसर पर धामपुर से पधारे भाजपा नेता डॉक्टर एमपी सिंह वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा, कांग्रेस नेता संदीप सहगल, रेखा रानी चौहान, उदय राज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल बृजेश गुप्ता, कौशलेश गुप्ता, संस्था के अध्यापक नरेश चंद्र मीणा,दीप्ति जोशी, जीत सिंह , कीर्ति चौहान,, दिगपाल सिंह डॉ.सीमा चौहान , राजेश शर्मा समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
