Breaking News

दुखद: काशीपुर में चिकित्सक पत्नी समेत संदिग्ध अवस्था में मृत मिले, आत्महत्या की आंशका

@शब्द दूत ब्यूरो (31 मई 2023)

काशीपुर। सैनिक कालोनी में चिकित्सक और पत्नी के शव बिस्तर पर संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका जताई गई है कि दंपत्ति ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। मृतक दंपत्ति की दो संतान हैं एक 12वर्षीय पुत्र व एक पुत्री विवाहित है।

आज सुबह सैनिक कालोनी  50 वर्षीय डॉ इंद्रेश शर्मा व उनकी पत्नी वर्षा शर्मा के शव आज सुबह संदिग्ध अवस्था में बिस्तर पर मिले। घर में उनका पुत्र इशान आज सुबह जब उठा तो काफी देर तक जब उसके माता-पिता नहीं उठे।कमरे में जाकर देखा तो दोनों मृत अवस्था में पड़े थे। इशान ने पड़ोसियों को रोते हुए जानकारी दी। मामले की सूचना  मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक चिकित्सक चामुंडा मंदिर के पास स्थित एक चिकित्सालय में कार्यरत थे। बताया जाता है कि उनकी पत्नी को असाध्य बीमारी थी जिसके चलते वह संभवत तनाव में थे। चिकित्सक की पुत्री का विवाह जसपुर में हुआ है। माता पिता की मौत की जानकारी पाकर वह भी पहुंच गई।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड, नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था लागू; 452 मदरसे आएंगे नए प्राधिकरण के दायरे में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-