Breaking News

उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले रोकने और स्वास्थ्य सुविधाओं की नाकामी पर भाजपा सरकार पर हमला बोला कांग्रेस नेता ने

आनंद मेहरा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव 

@शब्द दूत ब्यूरो (25 मई 2023)

गंगोलीहाट। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव आनंद सिंह मेहरा ने यहां जंगली जानवरों के शिकार हो रहे राज्य के नागरिकों की लगातार मौतों को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा की डबल इंजन सरकार पहाड़ों से पलायन रोकने की बात लगातार करते आ रही है लेकिन जिस तरीके से पहाड़ों के मामले निरंतर सामने आ रहे हैं।  इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि सरकार पहाड़ों से प्लान कम नहीं करना चाहती है। पहाड़ों को ही खत्म कर देना चाहती है आए दिन पहाड़ों से हर गांव से खबर आ रही है कि छोटे-छोटे बच्चों को बाग़ अपना निवाला बना रहा है।

ताज़ा घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गंगोलीहाट किए जाखनी उपरेती गांव में भगवान सिंह मेहरा के 4 वर्षीय पुत्र यश मेहरा को घर के अंदर से बाघ उठाकर ले गया। जिसकी आज शाम मृत्यु हो गई । वहीं आज से 10 दिन पहले कमल सिंह भंडारी की 7 वर्षीय पुत्री को घर के आंगन से बाघ उठाकर ले गया और घायल कर दिया।

जब ग्रामीणों ने इस घटना पर हंगामा किया तब जाकर वन विभाग जागा । लेकिन  ठीक उसी प्रकार कल बुधवार को एक मामला फिर सामने आया ।जिसमें भगवान सिंह मेहरा के 4 वर्षीय पुत्र यस मेहरा को बाघ उठाकर ले गया। उसकी आज हल्द्वानी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

आनंद मेहरा ने कहा कि यह वन विभाग की लापरवाही तो है। ही साथ ही डबल इंजन सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की भी पोल खुलती नजर आ रही है । जिसमें उस बच्चे को तत्काल गंगोलीहाट अस्पताल तो पहुंचाया गया ।लेकिन डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। घायल बालक को पिथौरागढ़ रेफर किया गया । वहां  से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

कांग्रेस नेता आनंद मेहरा ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर पहाड़ से गांव का व्यक्ति पलायन ना करें तो क्यों ना करें ?उसे अस्पतालों के नाम पर रेफर किया गया । कोई मूलभूत सुविधाएं नहीं पहाड़ में पहाड़ियों के लिए। आखिरकार पहाड़ का मूल निवासी कब तक अन्याय सहन करेगा ।ना तो सरकार सुविधाएं दे रही है ना उचित मुआवजा दे रही है ना रोजगार दे पा रही है ।

आनंद मेहरा ने  सरकार से मांग की है कि गंगोलीहाट ग्राम जाखनी उप्रेती निवासी कमल मेहरा ने सरकार की गलतियों के कारण अपना 4 वर्ष पुत्र खोया है । उचित मुआवजा एवं परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाए । साथ ही कमल सिंह भंडारी  की 7 वर्षीय पुत्री जो चोटिल हुई थी बाघ के हमले से उसे भी उचित मुआवजा दिया जाए ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-