Breaking News

उत्तराखंड: मिलिये इंटरमीडिएट परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर टापर बनी तनु चौहान से, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (25 मई 2023)

जसपुर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आज घोषित परीक्षा परिणाम में इंटरमीडिएट में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान हासिल करने वाली तनु चौहान का सपना यूपीएससी में जाने का है।

तनु चौहान एक किसान की बेटी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के साथ विद्यालय प्रबंधन में भी खुशी का माहौल है। तनु को विद्यालय में उसके माता-पिता और विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबंध समिति के लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। तनु चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के साथ अपने शिक्षकों को दिया है। कड़ी मेहनत और घर व स्कूल में मिले मार्गदर्शन को उन्होंने अपनी सफलता के लिए सहायक बताया। तनु का पसंदीदा विषय गणित है।

बता दें कि  जसपुर में नादेही रोड स्थित रामपाल सिंह चौहान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा है तनु चौहान । विद्यालय के प्रधानांचार्य नरेश चौहान ने कहा स्कूल की छात्रा ने पूरे उत्तराखंड में टॉप किया है जो हमारे विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ ही तनु के माता पिता को बधाई दी । विद्यालय के सभी अध्यापकों ने बच्ची के साथ बहुत मेहनत की उसका नतीजा है स्कूल का इंटरमीडिएट का परिणाम 95 प्रतिशत रहा है ।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-