Breaking News

उत्तराखंड में एक शादी हो गई चर्चित, पौड़ी के भाजपा नेता पालिकाध्यक्ष की पुत्री का अन्य समुदाय के युवक से विवाह का कार्ड वायरल

@शब्द दूत ब्यूरो (18 मई 2023)

इधर द केरल स्टोरी फिल्म को लेकर पूरे देश में धूम मची हुई है उधर पौड़ी के नगरपालिका अध्यक्ष व भाजपा नेता यशपाल रावत की पुत्री के विवाह का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ये किसी का निजी पारिवारिक मामला है। लेकिन देश में केरल स्टोरी के जबरदस्त समर्थन और विरोध के बीच भाजपा नेता की पुत्री का विवाह एक मुस्लिम युवक से इस माह होने जा रहा है।

सोशल मीडिया पर इस विवाह को लेकर समर्थन और विरोध पर तरह तरह की टिप्पणियां लोग कर रहे हैं। बताया जाता है कि भाजपा नेता की पुत्री और अमेठी के मुस्लिम युवक एक साथ इंजीनियरिंग करते थे। दोनों ने एक साथ विवाह करने का फैसला लिया। इसमें उनके परिवार के लोगों ने भी सहमति जताई। बाकायदा कार्ड छपवा कर बांटे गए हैं।

ऐसे में हिंदू संगठनों में नाराज़गी देखी जा रही है। लेकिन दूसरी तरफ इस विवाह के समर्थन में भी काफी लोग सामने आ रहे हैं। पर द केरल स्टोरी फिल्म से लोगों को सीख लेने की बात करने वाले दल के नेता के घर में हो रहे इस विवाह से ये लोग सकते में आ गये हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-