@शब्द दूत ब्यूरो (18 मई 2023)
काशीपुर। शहर में स्कूली बच्चों की लेकर आने जाने वाले ई रिक्शा चालक भेड़ बकरियों की तरह ढो रहे हैं। जिससे बच्चों के साथ गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
आज शहर में एक स्कूल के बच्चों को लेकर आ रहे ई रिक्शा वाला कैमरे में कैद हुआ है। एक ही ई रिक्शा में चालक ने 16 बच्चे बैठा रखे थे इतना ही नहीं एक बच्चे को तो चालक अपनी गोद में बैठाकर ई रिक्शा चला रहा था।
लोग यह देखकर हैरान थे। बहरहाल बच्चों के अभिभावकों के साथ साथ स्थानीय प्रशासन को भी ध्यान देना चाहिए। उधर ऐसे स्कूलों को भी चेताया जाये ताकि ऐसी पुनरावृत्ति न होने पाएं अन्यथा बच्चों के साथ दुर्घटना भी घट सकती है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal