Breaking News

लापरवाही:ऊधमसिंहनगर में सीएम धामी की बात को कितनी गंभीरता से लेते हैं कुछ अधिकारी, देखिए इस विडियो रिपोर्ट में

@शब्द दूत ब्यूरो (12 मई 2023)

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आठ माह पूर्व 03 अक्टूबर 2022 को काशीपुर के उदयराज हिंदू इंटर कालेज के प्रेक्षागृह में आयोजित एक समारोह में ऊधमसिंहनगर की करोड़ों की पीएम आवास योजना का शिलान्यास किया था। उन योजनाओं में गदरपुर क्षेत्र की पीएम आवास योजना के शिलापट्ट का भी मुख्यमंत्री ने अनावरण किया था। लेकिन उसके बाद से वह शिलापट्ट आज भी प्रेक्षागृह में धूल फांक रहा है।

जी हां, सीएम धामी ने शिलान्यास भले ही कर दिया हो पर अधिकारियों की लापरवाही से गदरपुर क्षेत्र का 6681.26 लाख की लागत से प्रधानमंत्री आवास योजना भयामनगर, गदरपुर का ये शिलापट्ट वहीं पड़ा है। अधिकारियों ने इस शिलापट्ट की कोई सुध नहीं ली है।

बता दें कि उस समारोह में सीएम धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 7776 परिवारों को मकान आवंटित किए थे। शिलान्यास और लोकार्पण का ये कार्यक्रम काशीपुर के उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया था। सीएम ने कहा था कि सितंबर 2024 तक ये सभी योजनाएं अपने तय समय पर पूरी होंगी। इनके निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा साथ ही निर्माण कार्य में लेटलतीफी एवं हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अब सीएम धामी ने लेटलतीफी की बात भले ही उस समारोह में कही पर अधिकारियों ने शायद उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण शिलान्यास का यह शिलापट्ट है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-