Breaking News

उत्तराखंड में द केरल स्टोरी को टैक्स फ्री करने की मातृ शक्ति ने सीएम धामी से की मांग

@शब्द दूत ब्यूरो (10 मई 2023)

काशीपुर। राज्य में द केरल स्टोरी को लेकर मातृ शक्ति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि इसे उत्तराखंड में भी टैक्स फ्री घोषित किया जाये।

राज्य की सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने कहा कि जिस तरह से हिंदू युवतियों और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को इस फिल्म में दर्शाया गया है और उससे आगाह किया गया है उससे निसंदेह समाज में जागृति आएगी।   महिलाओं ने कहा है कि फिल्म कम्यूनिस्टों के खिलाफ नहीं है, न ही किसी मजहब के खिलाफ। फिल्म पीड़ित लड़कियों की सच्ची कहानी है। फिल्म के जरिए ऐसे लोगों का चेहरा बेनकाब किया गया है जो लव जिहाद के नाम पर समाज को विकृत कर रहे हैं। यह फिल्म आतंकवाद के खिलाफ है। यह कहना सरासर गलत है कि फिल्म किसी मजहब के खिलाफ है।

राज्य की महिला शक्ति ने मुख्यमंत्री धामी से अपील की है कि उत्तराखंड में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए क्योंकि
टैक्स फ्री होने से अधिक से अधिक स्त्री पुरुष इस फिल्म को देखेंगे और जागृति आने से इस तरह के लोगों से सावधान रहेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-