Breaking News

लुधियाना गैस लीक: कटे पेड़ की तरह गिरते गए लोग, किराना की दुकान के बाहर दिखा खौफनाक मंजर

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (30 अप्रैल, 2023)

रविवार सुबह इंडस्ट्रियल एरिया ग्यासपुरा में जब लोग उठे तो उन्हें नहीं मालूम था कि कुछ ही देर में उस इलाके में मौत का तांडव होने वाला है। सुबह की चाय पीने के लिए लोग दूध और किराना का सामान लेने गोयल स्टोर पर पहुंचे और फिर जो हुआ उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

लुधियाना के ग्यासपुरा क्षेत्र में गैस रिसाव होने से 11 लोगों की मौत हो गई। ग्यासपुरा के गोयल किराना स्टोर में दूध, दही, आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक और किराना का सामान बेचा जाता है। इसी के चलते दुकान में चार डीप फ्रीजर भी रखे हुए थे। आशंका है कि इन्हीं डीप फ्रीजर से निकली गैस 11 लोगों की मौत बन गई।

हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि सीवर में किसी ने गैस डिस्पोज की जिसके बाद कुछ रासायनिक प्रतिक्रिया हुई और लोगों की जान चली गई। मरने वालों में पांच महिलाए, छह पुरुष और 10 व 13 साल के दो बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई।

एनडीआरएफ की दो टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। बचाव टीमें हर घर की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार ड्रोन से भी घरों की छतों की जांच की जा रही है। गैस लीक में एक बिल्ली की भी मौत हुई है। मौके पर सुबह से डटीं विधायक रजिंदरपाल कौर छीना की भी तबीयत खराब हो गई है। उन्हें भी अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा बचाव राहत में जुटे पुलिस के चार मुलाजिम भी बेहोश हो गए हैं। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक चारों मुलाजिम खतरे से बाहर हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-