Breaking News

केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी, निचले इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश, देखिए वीडियो में बर्फबारी के नजारे

@शब्द दूत ब्यूरो (27 अप्रैल, 2023)

उत्तराखंड में आज दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई। वहीं, यमुनाघाटी समेत निचले इलाकों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। बर्फबारी के बाद धामों में ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले चार दिनों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों व शेष जनपदों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गलवलिया इस्पात उद्योग की 4.11 करोड़ रुपये वापसी मांग खारिज, उपभोक्ता मंच ने याचिका की अस्वीकार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर। गलवलिया इस्पात उद्योग प्राइवेट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-