@शब्द दूत ब्यूरो (26 अप्रैल 2023)
केदारनाथ धाम। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के केदारनाथ धाम यात्रा में किये गये इंतजामों को लेकर यहां आये श्रद्धालुओं ने अपने अनुभव साझा किए। धामी सरकार ने विपरीत मौसम की परिस्थितियों के बावजूद जिस तरह से यात्रा मार्ग पर व्यवस्था की है उससे यहां आने वाले श्रद्धालु जमकर प्रशंसा करते हुए दिखाई देते हैं।
श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आए जालंधर (पंजाब) के प्रिंस खत्री एवं उनके साथी जुबिन ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि श्री केदारनाथ धाम में बाबा के दर्शन सुगमता के साथ हुए हैं तथा जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा सभी व्यवस्थाएं दुरस्त की गई हैं। उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। बनारस से आए तीर्थ यात्रियों ने भी केदारनाथ धाम में की गई सभी व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि धाम में बिजली, पानी आदि सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने के बावजूद भी राज्य सरकार द्वारा सभी व्यवस्थाएं बेहतर की गई हैं।
गाजियाबाद दिल्ली से आए श्रद्धालुओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें बाबा केदारनाथ के दर्शन बहुत बढिया ढंग से हुए हैं तथा सभी व्यवस्थाएं ठीक ढंग से की गई हैं जिसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही भोंपाल से आए अमित कुमार जोशी ने भी केदारनाथ यात्रा मार्ग में की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें बाबा के दर्शन बहुत सुगमता से हुए हैं उन्होंने कहा कि अधिक बर्फवारी होने के बाद भी सभी व्यवस्थाएं दुरस्त की गई हैं जिसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal