Breaking News

काशीपुर में पहली बार भगवान परशुराम की जयंती पर निकली शोभायात्रा, देखिये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (22अप्रैल 2023)

काशीपुर। भगवान परशुराम की जयंती पर ब्राह्मण सभा समिति द्वारा आज शहर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व आज सुबह चामुंडा बिहार स्थित ब्राह्मण समाज सभा भवन में हवन-पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया।

सायं साढ़े चार बजे से ब्राह्मण समाज के लोग मौ किला में इकट्ठा हुए और भगवान परशुराम की जय-जयकार करते हुए विशाल शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार से होते हुए रामलीला मैदान तक निकाली जा रही है। शोभायात्रा के मार्ग लोगों ने भगवान परशुराम को नमन करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा जताई।

ब्राह्मण समाज समिति के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम सभी ब्राह्मणों के साथ साथ पूरे भारतवर्ष के लिए पूज्य और श्रद्धा के पात्र हैं। काशीपुर में पहली बार उनके जयंती पर ब्राह्मण सभा समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली जा रही है जो कि गर्व का विषय है।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-