Breaking News

पौड़ी: बाघ के जबड़े में फंसे बछड़े को छुड़ा लाई गाय, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (22 अप्रैल, 2023)

पौड़ी जिले के रिखणीखाल विकास खंड के जुई पापड़ी गांव में एक गाय को बाघ के जबड़े से अपने बच्चे को बचाने का वीडियो सामने आया है। दिनदहाड़े हुए बाघ के हमले से दहशत में आयी गाय ने साहस का परिचय देते हुए बाघ के जबड़े में फंसी बछिया को सकुशल निकाल लिया। पहाड़ी इलाके में बाघ के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बाघ के जबड़े में कैद बछिया जोर से रंभाती है, अगले ही पल गाय दौड़ती हुई आती है और बाघ पर हमला कर देती है। अचानक हुए इस हमले से घबराकर बाघ अपने शिकार को छोड़ गांव से सटे जंगल में भाग जाता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-