Breaking News

उत्तराखंड:मौसम भी लेगा तीर्थयात्रियों की परीक्षा, परेशानी होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क

@शब्द दूत ब्यूरो (21 अप्रैल, 2023)

इस बार भी केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में मौसम तीर्थयात्रियों की परीक्षा लेगा। दोनों धामों में बर्फबारी होने से व्यवस्थाओं के काम बाधित हो रहे हैं। यात्रा शुरू होने के बाद भी बर्फबारी हुई तो तीर्थयात्रियों की मुश्किल बढ़ सकती है।

केदारनाथ व यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए सीमित संख्या है। यात्रा शुरू होने पर बर्फबारी भी यात्रियों की परीक्षा लेगी। हालांकि अभी तक प्रशासन व पुलिस की ओर से यात्रियों से अपील की जा रही है कि मौसम को देखते हुए यात्रा करें। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के मुताबिक केदारनाथ धाम में 25 अप्रैल को मौसम की स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यात्रा के दौरान कोई भी समस्या आने पर कंट्रोल रूम के नंबर 0135-2559898, 2552627 या चारधाम यात्रा टोल फ्री नंबर 1364 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए 104 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं।

चारधाम यात्रा के लिए अब तक सबसे ज्यादा 5,67,183 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण कराया है। बदरीनाथ धाम के लिए 4,79,084 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसी प्रकार यमुनोत्री धाम के लिए 2,45,144
और गंगोत्री धाम के लिए 2,86,889 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-