Breaking News

काशीपुर: आर सी त्रिपाठी ब्राह्मण समाज उत्थान महासभा के जिलाध्यक्ष मनोनीत

@शब्द दूत ब्यूरो (16अप्रैल 2023)

काशीपुर 16 अप्रैल। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के जिलाध्यक्ष उमेश जोशी के इस्तीफे के बाद पं. आर सी त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष की बागडोर सौंपी गई है।

महासभा की आज हुई बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक में ये नियुक्ति की गई। प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी ने बैठक में आर सी त्रिपाठी के नाम की जिलाध्यक्ष पद के लिए संस्तुति की। प्रदेश अध्यक्ष हेम भट्ट ने उनकी संस्तुति पर आर सी त्रिपाठी को ऊधमसिंहनगर जिले में अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा।

बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने तथा संचालन वेदप्रकाश विद्यार्थी ने किया। बैठक में उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी शैलेन्द्र व्यास थे। इस दौरान आगामी 22 अप्रैल को होने वाले परशुराम जयंती के रामनगर कार्यक्रम को लेकर भी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया।

बैठक में हौसला मिश्रा ,लता तिवारी ,सुधा शर्मा ,पुष्प लता, विद्यार्थी भैया,गिरीश चन्द्र अधिकारी, प्रभाकर जोशी, एडवोकेट भास्कर त्यागी,प्रीति शर्मा,पंकज पंत,कपिल गौतम, सुधा शर्मा, विद्या देवी आदि शामिल थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-