Breaking News

काशीपुर: कार चालक की सतर्कता से बाल बाल बची महिला, देखिये गिरीताल रोड पर हुये हादसे का वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (13 अप्रैल 2023)

काशीपुर। सड़क पर वाहन चलाते हुए सतर्कता बरतने से आप बड़ी दुर्घटना से बचाव कर सकते हैं। यहां आज देर शाम सवा चार बजे गिरीताल रोड पर कुछ ऐसा ही हुआ।

गिरीताल रोड पर स्कूटी पर जा रहे एक पुरुष और पीछे बैठी महिला जैसे ही स्पीड ब्रेकर पर पहुंचे तो अनियंत्रित होकर स्कूटी गिर गई और पीछे बैठी महिला नीचे गिर गई।इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक कार के चालक ने आनन-फानन में ठीक महिला के गिरने की जगह ब्रेक लगाकर कार को रोक दिया। यदि कार चालक सतर्कता नहीं बरतता तो  कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

बहरहाल महिला को गिरने से हल्की फुल्की चोट लगी, लेकिन वह पूरी तरह से सुरक्षित है। महिला के गिरते ही वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए। स्पीड ब्रेकर पर कोई निशान न होने से यहां अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-