Breaking News

काशीपुर: गणतंत्र दिवस पर देशभर की झांकियों में पहले स्थान पर आई उत्तराखंड की मानस खंड की झांकी शहर में, देखिये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (09अप्रैल 2023)

काशीपुर।  गणतंत्र दिवस पर देशभर की 27 झांकियों में पहले स्थान पर आई मानस खंड की झांकी आज काशीपुर पहुंची। झांकी शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। बाद में भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने झांकी को हरी झंडी दिखाकर रूद्रपुर के लिए रवाना किया।

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि कर्त्तव्य पथ पर परेड में उत्तराखण्ड की झांकी को पहला स्थान मिलना बड़ी उपलब्धि रही। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के साथ इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को साझा करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन से अब तक पहली बार उत्तराखंड की झांकी अव्वल चुनी गई। इससे देवभूमि उत्तराखण्ड की धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहर, कला और संस्कृति का प्रचार पूरी दुनिया में हुआ। और अब इस झांकी का राज्य में जगह जगह प्रदर्शन होगा। इसी क्रम में आज काशीपुर में भी लोगों ने इस झांकी को देखा।

इस मौके पर सुरेंद्र सिंह जीना, गुरविंदर सिंह चंडोक,  उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ,पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर  वंदना वर्मा, मंडी सचिव आशा गोस्वामी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-