Breaking News

काशीपुर:आप नेता मयंक शर्मा पर हिंदू समाज को आहत करने का आरोप, हिंदू संगठन के नेताओं ने पुलिस को सौंपी तहरीर

@शब्द दूत ब्यूरो (04 अप्रैल 2023)

काशीपुर। आम आदमी पार्टी के नेता मयंक शर्मा पर अपने ट्वीट व सोशल मीडिया पोस्ट पर बागेश्वर बाबा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हिंदू संगठन नाराज़ हैं। उनके फेसबुक एकाउंट और ट्वीट के खिलाफ यहां पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।

गगन कांबोज और संजय भाटिया ने अलग-अलग तहरीर देकर आप नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गगन कांबोज ने तहरीर में कहा कि शहर में कुछ दिन पूर्व  एक ध्वज यात्रा श्री बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन मे निकाली गयी थी । उस यात्रा को मयंक शर्मा ने बागेश्वर धाम के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया एकाउंट पर डाली थी जिससे हिंदू समाज आहत हुआ है। इससे उस  रैली मे मौजूद काशीपुर के सभी गणमान्य लोगो का भी अपमान हुआ है। वीडियो में कही गई बातों से शहर के हिंदू समाज में रोष है।

गगन कांबोज ने कहा है कि आप नेता मंयक शर्मा के  कथन से काशीपुर के हिन्दू समाज मे काफी रोष व्याप्त है और काशीपुर के सभी हिन्दू समाज मंयक शर्मा की इस टिप्पणी से काफी दुःखी व परेशान है और काफी आहत है। मंयक शर्मा के इस कथन से बागेश्वर धाम सरकार व भारतवर्ष के साधू संतो का अपमान हुआ है।

तहरीर में मयंक शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं हिंदू राष्ट्र शक्ति के राष्ट्रीय प्रभारी  नेता संजय भाटिया ने भी मयंक शर्मा द्वारा भगवान राम को इमाम ए हिंद के रूप में संबोधित करने को हिंदू समाज को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है।

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-