Breaking News

काशीपुर: उद्योगपति योगेश जिंदल समेत कई खिलाड़ियों को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने किया सम्मानित

@शब्द दूत ब्यूरो (03अप्रैल 2023)

काशीपुर। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा बीते रोज  रामनगर रोड स्थित एक होटल में प्रसिद्ध उद्योगपति योगेश जिंदल को उत्तराखंड राज्यपाल द्वारा उत्तराखंड गौरव पुरस्कार से सम्मानित करने ,राजीव चौधरी को नेपाल आयोजित इंटर नेशनल स्ट्रेंथ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने ,तथा राष्ट्रीय,अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियन प्रियंका चौधरी को उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया ।

सभा में प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डा0 नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने सामान्य नेत्र रोगों से बचाव एवम निदान के बारे में बताया ।सभा में विभिन्न जन समस्यों वा सरकार द्वारा की जाने वाली विकास कार्यों की समीक्षा की गई ,अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह ने बेतहाशा जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने का विरोध किया इस्सेआम आदमी पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पाडेका राजीव घई ने सरकार द्वारा बनाई जा रही 2041 तक महायोजना पर तमाम सवाल उठाए ,इस योजना में भविष्य में यहां के निवासियों को परे शानी का सामना करना पड़ेगा यह वीना सोची समझी योजना है इसका विरोध किया जाना चाहिये। समिति के संरक्षक  योगेश जिंदल ने समिति की और से सभी का आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर श्रीमति मुक्ता सिंह,हरी प्रकाश शर्मा,ब्रहमेश जिंदल, एस0 के 0कपूर ,एस के अग्रवाल ,सुरेश शर्मा, संजय चतुर्वेदी, सुरेश जोशी,अरुण वर्मा,उमेश जोशी, प्रमोद अग्रवाल, आर सी त्रिपाठी , आर पी कोटनाला,चक्रेश जैन, एस के मेहरोत्रा, कैप्टन पंकज शील,श्री मति कुम कुम सक्सेना ,पी केअग्रवाल,राजन सक्सेना,शैलेंद्र मिश्रा, शरद विश्नोई ,सोहन सिंह शाह, एच के सेठी ,विनीत रावल,भीम सिंह , एल डी सनवाल,टीका सिंह सैनी, , सुभाष शर्मा ,डा0 शिव दयाल ,दीना नाथ,सुरेश जंगी आदि उपस्थित थे, संचालन सी बी डोभाल ने किया।

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-