Breaking News

मसूरी बस दुर्घटना: नशे में झूमते चालक के मुंह में गुटखा डालते ही खाई में गिरी बस

@शब्द दूत ब्यूरो (03 अप्रैल, 2023)

सरकार ने मसूरी बस दुर्घटना हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ से चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे। इधर, दून अस्पताल में भर्ती घायलों को उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से भी सहायता राशि दी गई। रोड़वेज की तरफ से घायलों को पांच हजार और गंभीर घायलों को 10-10 हजार की सहायता राशि दी गई।

मसूरी से चली बस के चालक की हरकतों को देखकर शुरुआत में ही सवारियां आशंकित हो गई थीं। घायलों के अनुसार चालक नशे में लग रहा था। कई जगह ऐसा लगा कि वह बस से नियंत्रण खो देगा। हुआ भी ऐसे ही। वहां न तो कोई बड़ा मोड़ था और न कोई बाधा। चालक ने एक हाथ से स्टेयरिंग संभाला हुआ था और दूसरे से मुंह में गुटखा डालने लगा। इसी बीच बस खाई की ओर चली गई।

मसूरी में हुए रोडवेज बस हादसे की परिवहन निगम ने जांच बैठा दी है। निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया कि वैसे तो प्रशासन के स्तर से अलग जांच होगी लेकिन निगम ने अपने स्तर से जांच बैठाई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, बताया जा रहा है कि हादसे के पीछे बस के सामने किसी बाइक सवार का आना बताया जा रहा है।

हादसे के बाद बस और बस चालक के रूट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह बस चालक सहारनपुर रूट पर इस बस को चलाता था। लेकिन, रविवार को उसे मसूरी भेज दिया गया। ऐसे में इस हादसे को उसके अनुभव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि, इस मामले में महाप्रबंधक संचालन संजय गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की उपलब्धता को देखते हुए बसों का निर्धारण किया जाता है। जिस रूट पर सवारियां अधिक होती हैं, स्टेशन अधीक्षक उस रूट पर बसों की संख्या अधिक कर देते हैं। ऐसे में इस बस को भी मसूरी के लिए भेजा गया था।

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-