Breaking News

उत्तराखंड:खेलों में असाधारण उपलब्धि प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को 24 मार्च को सीएम धामी प्रदान करेंगे पुरस्कार

@शब्द दूत ब्यूरो (22 मार्च 2023)

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 24 मार्च को उत्तराखंड के खिलाड़ियों को एक समारोह में खेल पुरस्कार वितरित करेंगे।

पुरस्कार समारोह परेड ग्राउण्ड, देहरादून स्थित नवीन बहुउद्देशीय हॉल में वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 तक के देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाईफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार एवं वर्ष 2021 एवं 2022 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार हेतु वर्ष 2019-20 के लिए  लक्ष्य सेन, बैडमिन्टन खिलाड़ी को, वर्ष 2020-21 के लिए  चन्दन सिंह, एथलेटिक्स खिलाड़ी को प्रदान किया जायेगा।

देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए  धीरेन्द्र कुमार सेन, बैडमिन्टन प्रशिक्षक को, वर्ष 2020-21 के लिए कमलेश कुमार तिवारी, ताईक्वांडो प्रशिक्षक को एवं वर्ष 2021-22 के लिए  संदीप कुमार डुकलान, तीरंदाजी प्रशिक्षक को प्रदान किया जायेगा साथ ही वर्ष 2021-22 का लाईफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चन्द्र पाण्डे को एथलेटिक्स खेल में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया जायेगा ।

साथ ही वर्ष 2021 एवं 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इस हेतु खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को रू0 2.08 करोड़ की धनराशि वितरित की जायेगी ।

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-