Breaking News

काशीपुर में शहीदों की स्मृति में विशाल खेल महोत्सव 30 मार्च से, कई खेल प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

@शब्द दूत ब्यूरो (21 मार्च 2023)

काशीपुर। पूर्व सेनानी एकता समिति के तत्वावधान में आगामी 30 मार्च से खेल महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। समिति के रमेश रावत ने खेल महोत्सव आयोजित किए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह खेल महोत्सव शहीदों की स्मृति व उनके सम्मान में आयोजित किया जा रहा है।

खेल महोत्सव ब्लूमिंग स्कूल के पास स्थित मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिसमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता,रस्साकशी प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग व महिला वर्ग)म्यूजिक चेयर रेस (महिला) ,10 से 12 साल के बच्चों की जलेबी दौड़ प्रतियोगिता आदि खेलों की प्रतियोगिता होगी। इस खेल महोत्सव में काशीपुर के स्थानीय निवासी और टीम को ही प्रवेश दिया जाएगा। एक प्रतिभागी एक ही टीम से खेल पाएगा । प्रतियोगिता के दौरान  निर्णायक का फैसला सभी को मान्य होगा ।यदि खेल के दौरान कोई विवाद होता है तो जूरी का फैसला अंतिम होगा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए एंट्री फीस ₹500/- होगी और रस्साकशी के लिए एंट्री फीस ₹250/-  रखी गई है।

रमेश रावत ने बताया कि काशीपुर में पहली बार शहीदों की स्मृति में कोई खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले पूर्व सेनानी एकता समिति द्वारा देश के शहीदों की स्मृति में भागवत कथा का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें शहर के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने शहीदों को स्मरण करने के लिए इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए ताकि देश के युवा और नागरिक शहीदों को सही अर्थों में सम्मान और श्रद्धांजलि अर्पित करें।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-