Breaking News

काशीपुर: उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध चैती मेले का शुभारंभ कल,बारिश ने बढ़ाई मेला व्यवस्थापकों की मुश्किलें, मैदान में भरा पानी, मेलाधिकारी ने किया निरीक्षण, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (21 मार्च 2023)

काशीपुर। उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध चैती मेला कल चैत्र नवरात्र के पहले दिन से आरंभ हो रहा है।उधर मेले के शुभारंभ से एक दिन पहले हुई बारिश के चलते मेला स्थल पानी से भर गया। ऐसे में मेला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई। लेकिन मेला स्थल पर आ रही मुश्किलों को देखते हुए मेलाधिकारी व उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने तहसीलदार युसुफ अली व अन्य अधिकारियों की टीम के साथ मेला स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

इस मौके पर मेलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने अधीनस्थों को मेला मैदान में भरे पानी को निकालने के लिए तुरंत व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उधर मेला परिसर में दुकानें लगनी शुरू हो गई है। हालांकि अभी ज्यादा दुकानें नहीं लग रही है। मेला आरंभ होने के दो तीन दिन बाद ही मेले में दुकानें लगती हैं। बारिश की वजह से दुकानें लगाने में दिक्कत देखने में आ रही है।

मेलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने मेले में सभी तरह की व्यवस्था चाक-चौबंद रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार अधीनस्थों से बैठक कर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आम जन की सुविधा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मेले में मां बाल सुंदरी देवी का डोला जिस रास्ते से मेला परिसर स्थित मुख्य मंदिर में आता है उसका भी मेलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने निरीक्षण कर रास्ते की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

उधर मां बाल सुंदरी देवी मंदिर चैती मेला के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि इस बार मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के समाप्त होने के बाद यह दूसरी बार मेला हो रहा है। इसको देखते हुए ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में मेले में पहुंचेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-