Breaking News

काशीपुर: चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की 11 छात्राओं का आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के लिए चयन

@शब्द दूत ब्यूरो (20मार्च 2023)

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में  महाविद्यालय के ’कैरियर काउन्सलिंग एवं प्लेसमेन्ट सैल’ की ओर आयोजित ड्राइव में NIIT के प्रतिनिधियों द्वारा ICICI बैंक के माध्यम से रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए पात्रता मापदंड के आधार पर प्रवेश परीक्षा एवं साक्षात्कार कराया गया, जिसमें बी0ए0 एवं बी0काॅम0 तृतीय वर्ष की 51 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस चयन प्रक्रिया में दिव्याशी सिंह, चेतना मिश्रा, निशु अरोरा, योगिता चौहान, वंशिका रावत, सबीहा गुफरान, सृष्टि पोखरियाल, जया शर्मा, मनमीत कौर, नेहा राठौर, मिताली शर्मा चयनित हुई।

महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पन्त व प्रबन्ध समिति द्वारा छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की डाॅ0 रमा अरोरा, डाॅ0 दीपा चनियाल, श्रीमती शीतल अरोरा, डाॅ0 ज्योति रावत, डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 रंजना, डाॅ0 ज्योति गोयल आदि उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

राम मंदिर दान घोटाला: आठ लोगों के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जून 2026) अयोध्या में राम मंदिर को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-