Breaking News

काशीपुर: होली से पूर्व शहर के तमाम वरिष्ठ व युवा कांग्रेसी संदीप सहगल समेत इस पार्टी में हुये शामिल और मनाया जश्न

@शब्द दूत ब्यूरो (07 मार्च 2023)

काशीपुर । होली पर्व से पूर्व यहां युवा कांग्रेस ने साहनी रिसॉर्ट में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।होली मिलन की इस पार्टी में बड़ी संख्या में वरिष्ठ व युवा कांग्रेसी शामिल हुए।

इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी के सौजन्य से विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारी तथा कांग्रेसियों द्वारा होली के पावन पर्व पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी ने समस्त प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व रंगों का पर्व होता है। और इस पर को मनाने के लिए हर वर्ग के लोग खुशियों से मनाने के लिए तैयार रहते हैं।

इस दौरान होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अनुपम शर्मा ,संदीप सहगल एडवोकेट, नरेंद्र चंद्र बाबा, अरुण चौहान, चेतन अरोरा ,जतिन नरूला, जितेंद्र सरस्वती ,उमेश जोशी एडवोकेट, इंदर सिंह एडवोकेट ,जय सिंह गौतम, प्रदीप जोशी, महेंद्र बेदी ,राहुल रमनदीप ,सुभाष पाल ,वसीम अकरम ,तरुण लोहनी ,अलका पाल ,शशांक सिंह, मंसूर अली मंसूरी, अर्पित मेहरोत्रा, महेंद्र लोहिया ,संजय रावल होली मिलन कार्यक्रम में तमाम कांग्रेस जन व्यापारी जन एवं अधिवक्ता जन मौजूद रहे इस दौरान एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-