Breaking News

काशीपुर में आईं जी की अध्यक्षता में हुई बैठक, होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को पुलिस मुस्तैद,आई जी बोले,जब लोग होली मनाते हैं पुलिस अपना फर्ज निभाती है, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (06 मार्च 2823)

काशीपुर। आई जी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने कहा है होली पर्व के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। आई जी भरणे आज यहां कोतवाली में आयोजित होली मिलन समारोह में बोल रहे थे।

होली मिलन समारोह का आयोजन होली पर्व से पूर्व स्थानीय संभ्रांत लोगों, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव के लिए किया गया था।। इस मौके पर वहां मौजूद सभी लोगों ने काशीपुर शहर को शांति और सद्भावना का शहर बताते हुए कहा कि होली तथा अन्य किसी भी धर्म के त्योहार पर यहां सद्भावना की मिसाल को कायम रखने की परंपरा रही है।

वहीं कुछ लोगों ने आई जी को शहर की जनसमस्याओं से भी अवगत कराया। हालांकि बाद में बैठक में कहा गया कि यह बैठक होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के सुझावों को लेकर बुलाई गई है।

आई जी नीलेश आनंद भरणे ने अपने संबोधन में कहा कि होली रंगों और उमंगों का त्यौहार है। लेकिन अपवादस्वरूप कुछ लोग इसमें रंग में भंग डालने की कोशिश करते हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से ऐसे तत्वों व किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं। तराई के सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब लोग होली मनाते हैं तब पुलिस अपना फर्ज निभाती है। बैठक में एस पी अभय सिंह,सी ओ वंदना वर्मा तथा कोतवाल मनोज रतूड़ी ने आई जी को स्थानीय पुलिस द्वारा किये गये इंतजामों से अवगत कराया ताकि होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

इस दौरान उपस्थित प्रमुख लोगों में रवि ढींगरा,राशिद फारूकी, सुरेंद्र सिंह जीना, मुशर्रफ हुसैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी, पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक,गगन कांबोज समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-