Breaking News

जसपुर हादसा अपडेट: हरिद्वार से पूजा पाठ कर कोटाबाग अपने घर लौट रहे थे पांच लोग, एक की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो (05 मार्च 2023)

जसपुर। कार में सवार होकर हरिद्वार से पूजा-पाठ कर अपने घर कोटाबाग लौट रहे लोगों की कार भगवंतपुर तिराहे पर आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राॅली से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां हालत चिंताजनक होने पर सभी घायलों को हायर सेंटर रैफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक जनपद नैनीताल के कोटाबाग निवासी भूकन चंद (58) पुत्र उमेश चंद, नारायण (72) पुत्र मथुरा दत्त बिनवाल, कृष्णा (60), भास्कर (52) व अंबादत्त (52) कार सं. यूके04एन-5009 से सवार होकर हरिद्वार पूजा-पाठ करने गये थे। आज दोपहर सभी कार में सवार होकर हरिद्वार से कोटाबाग लौट रहे थे कि जसपुर स्थित भगवंतपुर तिराहे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राॅली में जा घुसी। टक्कर में ट्रैक्टर ट्राॅली सड़क पर पलट गई तथा कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

इस दौरान मौके से गुजर रहे जसपुर विधायक आदेश चौहान ने अपने साथियों की मदद से गंभीर रूप से घायल भूवन चंद को अपनी कार से सरकारी अस्पताल भिजवाया तथा बाकी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्तपाल भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने भूकन चंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बाकी चार लोगों को हायर सेंटर रैफर कर दिया। वहीं सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने मौका मुआयना कर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-