Breaking News

काशीपुर: नगर निगम टीम ने चलाया सिंगल यूज प्लास्टिक व सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने वालों का किया चालान,22900रूपये अर्थदंड वसूला

@शब्द दूत ब्यूरो (03मार्च 2023)

काशीपुर। नगर निगम ने प्लास्टिक व पालीथीन तथा सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने को लेकर चलाये अभियान में 64 व्यक्तियों व दुकानदारों का चालान कर 22900रूपये अर्थदंड वसूला।

नगर निगम आयुक्त विवेक राय ने बताया कि एक व दो मार्च 23 को नगर निगम की चार टीमों क्रमशः सहायक नगर आयुक्त  वाई एस राठी विनोद लाल नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत सिंह तथा टैक्स इंस्पेक्टर श्रीमती अनुपमा भट्ट ने चार अलग अलग क्षेत्रों  में ये अभियान चलाया। इस दौरान  चालान सिंगल यूज़ पॉलिथीन प्रयोग तथा सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकने,गन्दगी करने पर किए गए।

नगर आयुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की है  कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करें ना ही सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंके ना ही कूड़े को जलाएं। उन्होंने कहा कि अभियान को आगे सघन किया जायेगा।
साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का दुकानों पर वितरण करने का सही पता व सुचना देने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखते हुए इनाम दिया जायेगा ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-