Breaking News

गुलाल बेचने की आड़ में तैयार हो रहा था ‘मौत’ का सामान, जानिए कैसे चल रही थी घनी आबादी के बीच अवैध पटाखा फैक्टरी

@शब्द दूत ब्यूरो (21 फरवरी, 2023)

रुड़की की जिस गली में पटाखा फैक्टरी चल रही थी वो केवल छह फुट चौड़ी है जबकि गली में घनी आबादी बसी हुई है। चार लोगों की जान जाने के बाद अब पता चला है कि फैक्टरी अवैध रूप से चल रही थी। इस गली में गुलाल की बिक्री की आड़ में मौत का सामान तैयार किया जा रहा था। आसपास के कुछ लोगों को छोड़कर किसी को भी इस फैक्टरी की जानकारी नहीं थी। बाहरी किसी व्यक्ति को भनक तक न चले इसलिए कारोबारी सिर्फ जानकारों को ही पटाखे बेचता था।

सोमवार सुबह जिस समय हादसा हुआ, उस समय किसी को यह जानकारी नहीं थी कि पटाखा फैक्टरी में आग लगी है। सभी को यही जानकारी थी कि आग रंगों, पतंग और मांझे के गोदाम में लगी है। लोग यही अनुमान लगा रहे थे कि गोदाम में सिलिंडर रखे होंगे और उनमें आग लगे के साथ ही धमाके हो रहे हैं।

जब पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि यहां पर पटाखे तैयार किए जाते हैं। इसकी कोई एनओसी फायर ब्रिगेड से नहीं ली गई थी। वहीं, सूत्रों का कहना है कि कारोबारी अवैध फैक्टरी से जानकारों को ही पटाखे सप्लाई करता था और वेस्ट यूपी के सहारनपुर समेत अन्य जिलों से पटाखे बनाने का कच्चा माल मंगवाता था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-