@शब्द दूत ब्यूरो(20 फरवरी 2023)
काशीपुर। सेवा भारती की स्थानीय शाखा के काशीपुर के तत्त्वाधान में सूत मिल स्थित कॉलोनी में मंदिर पर एक संस्कार केंद्र एवं कृष्णा एन्क्लेव कॉलोनी में एक निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित करके किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विभाग सेवा प्रमुख अरविन्द राव ने करते हुए सेवा भारती का सामान्य परिचय दिया तथा बताया की सेवा भारती अभावग्रस्त,शोषित एवं जरुरतमंदो को स्वावलम्बित बनाने का काम करती हैं! मुख्य वक्ता प्रांतीय सह सम्पर्क प्रमुख डॉ अक्षय ने बताया कि सेवा भारती शिक्षा,स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन पर काम करती हैं तथा आगामी कार्यक्रमों एवं आयामों की भी जानकारी दी। समाज सेवी आयुषी नागर ने भी समाज सेवा पर अपने विचार रखें!
कार्यक्रम के समापन पर सेवा भारती जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जीना ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओ एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया! कार्यक्रम में जिला प्रचारक सौरभ ,तहसील प्रचारक जीतेन्द्र , जिला मंत्री वी के रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष मुनेश विन्दल, आदर्श अस्तित्व रस्तोगी, रामानंद यादव, सुभाष चंद्र गुप्ता , जूडो के वर्ल्ड चैम्पियन मुकेश यादव, एशियाई चैम्पियन मनदीप कौर अशोक कुमार पवन यादव एवं दर्जनों स्वम सेवक उपस्थित रहे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal