Breaking News

उत्तराखंड:सीएम धामी को मिला देश में सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री का खिताब

@शब्द दूत ब्यूरो (05फरवरी2023)

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देश में सर्वाधिक हैंडसम मुख्यमंत्री का ताज मिला है। एक न्यूज एजेंसी के द्वारा कराए गए सर्वे में यह नतीजा सामने आया है।

इस सर्वे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नाम शामिल थे। मुख्यमंत्री धामी जहां 38 प्रतिशत वोटों के साथ पहले स्थान पर रहे, वहीं गोवा मुख्यमंत्री 32 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे,आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी तीसरे और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चौथे स्थान पर रहे।

इन चारों मुख्यमंत्रियों के नाम भी जनता की राय के बाद तय किये गये थे। बीस हजार लोगों से ली गई राय के बाद चारों मुख्यमंत्रियों के बारे में सर्वे कर यह नतीजा निकला। अपनी कार्यशैली के चलते जनता के बीच लोकप्रिय होने के साथ व्यक्तिगत रूप से भी सीएम धामी अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।

 

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-