Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*०२ फरवरी २०२३*

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – माघ।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – द्वादशी सायं – ०४:५५ मि. तक उपरांत त्रयोदशी।
नक्षत्र – आर्द्रा पूरे दिन-रात।
योग – विष्कुंभ रात्रि – ०१:३५ मि. तक उपरांत प्रीति।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – सायं – ०५:१७ मि. से है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन।
सूर्य राशि – मकर।
सूर्य नक्षत्र – श्रवण।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०१:३१ मि. से – ०३:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:३७ मि.।
सूर्यास्त – ०५:३१ मि.।
व्रत – ‌प्रदोष व्रत।
पर्व – तिल एवं भीष्म द्वादशी।

*आज विशेष -* *प्रदोष व्रत,वाराह द्वादशी,तिल द्वादशी ब्रह्मपुराण अनुसार आज तिल से विष्णु जी का पूजन,भीष्म द्वादशी भीष्म जी का श्राद्ध एवं तर्पण करने से दीर्घायु लाभ होता है,सोपपदा,वेदारंभ वर्जित है,मृत्युबाण आरंभ सायं – ०५:१७ मि. से।*

*कल विशेष -* *कल्पादि त्रयोदशी,सर्वार्थ सिद्धि एवं रवियोग प्रातः – ०६:४१ मि. से,मृत्युबाण सायं – ०४:५१ मि. तक,आज से तीन दिन तक माघ में स्नान व निवास करने से पूरे माघ के कल्पवास का फल प्राप्त होता है।*

मेष राशि – आज व्यय बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा की हानि होगी। हानि-दुर्घटना से बचें। शत्रु सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है।

वृष राशि – आज रुका हुआ धन वापस आएगा। शत्रु शांत रहेंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। नौकरी-इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।

मिथुन राशि – आज पुरानी योजनाएं लाभ देंगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार-निवेश से लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है।

कर्क राशि – आज राजकीय कार्य से लाभ होगा। धर्म-कर्म में खर्च होगा। जोखिमभरे कार्य में रुचि बढ़ेगी। यात्रा से लाभ होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।

सिंह राशि – आज पुराने विवाद सुलझेंगे, शांति बनाए रखें। कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी, इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। पराक्रम से लाभ होगा।

कन्या राशि – आज नौकरी-व्यापार निवेश से लाभ होगा। विरोधी शांत रहेंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। यात्रा में सावधानी रखें। प्रति‍द्वंद्वी शांत रहेंगे। भोजन का आनंद मिलेगा।

तुला राशि – आज व्यापार-नौकरी ठीक चलेंगे। निवेश में सावधानी रखें। संतान पक्ष की चिंता बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। विवाद, दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभव है।

वृश्चिक राशि – आज मेहमाननवाजी का सुख मिलेगा। बुद्धिजीव‍ियों को कार्य में सफलता मिलेगी। शत्रु शांत रहेंगे। शरीर शिथिल रहेगा। मेहनत अधिक होगी।

धनु‌ राशि – आज शत्रु परेशान करेंगे। प्रतिष्ठा ध‍ूमिल हो सकती है। कार्य में रुकावट आएगी। जोखिमभरे कार्य टालें। यात्रा में हानि संभव है।

मकर राशि – आज जोखिमभरे कार्य सतर्कता से करें। पराक्रम से लाभ होगा। शत्रु परेशान करेंगे। शरीर साथ नहीं देगा।चोरी आदि से हानि संभव है। चिंता रहेगी।

कुंभ राशि – आज दुष्ट व्यक्ति कष्ट देंगे। यात्रा में सावधानी रखें। व्यापार-व्यवसाय व नौकरी ठीक चलेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।

मीन राशि – आज व्यापार-निवेश लाभ देंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगे। यात्रा से लाभ होगा। पराक्रम वृद्धि होगी। न्यायालयीन प्रकरण में अनुकूलता होगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – ९९५६६२९५१५
८३१८७५७८७१

Check Also

लकड़ी के चूल्हे के फायदे: परंपरा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी एक उपयोगी व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) भारत के ग्रामीण और पहाड़ी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-