@शब्द दूत ब्यूरो (25 जनवरी 2023)
काशीपुर। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष आरडी खान ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में बीबीसी की विवादित डाक्यूमेंट्री दिखाए जाने के दौरान जनम टीवी के दिल्ली ब्यूरो प्रमुख गौतम और कैमरामैन उन्नीकृष्णन पर हमले की निंदा करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
एनयूजेआई के उपाध्यक्ष आरडी खान ने एक बयान में कहा है कि हमलावरों ने डाक्यूमेंट्री दिखाए जाने की कवरेज के दौरान कैमरामैन से कैमरा छीनने की कोशिश की। उनकव का कहना है कि हैरानी की बात है कि एक तरफ देश में कुछ संगठन विदेशी साजिश के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में देश का अपमान करने वाली डाक्यूमेंट्री दिखा रहे हैं और दूसरी तरफ मीडियाकर्मियों पर हमला कर रहे हैं।
इस तरह की मानसिकता से ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को खतरा है। उन्होंने हमलावरो को गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी गई है कि हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों के समापन के बाद आंदोलन चलाया जाएगा।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal







