Breaking News

उत्तराखंड :मंदिर में प्रवेश करने पर बंधक बनाकर पीटे गये अनुसूचित जाति के युवक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज

@शब्द दूत ब्यूरो (24 जनवरी 2023)

देहरादून । बीती नौ जनवरी को मोरी के सालरा गांव के कौंल मंदिर में प्रवेश करने पर अनुसूचित जाति के जिस युवक को रातभर बंधक बनाकर पीटा गया था। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। बीते रोज पीड़ित युवक के विरूद्ध भी धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ये मुकदमा न्यायालय के आदेश पर किया गया है।

मोरी के थाना प्रभारी मोहन सिंह कठैत ने बताया कि सोमवार को कोर्ट का आदेश पत्र मिलने पर आयुष के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, नुकसान पहुंचाने व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।

कोर्ट के दिशा निर्देश पर आयुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि इस मामले में 21 जनवरी को सालरा गांव निवासी करतार सिंह ने  न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

करतार सिंह का आरोप था कि बैनोल गांव निवासी आयुष मंदिर में आकर सीधे यहां जल रही धूनी में कूद गया। मंदिर में मौजूद थानी (मंदिर की देखरेख करने वाला व्यक्ति) रामदयाल के साथ मारपीट की। आयुष ने मंदिर में प्रतीकों को खंडित कर व गर्भगृह में घुस कर धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई कर गिरफ्तार किया था।

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-