Breaking News

सीएम धामी ने नमामि देवभूमि “संकल्प नये उत्तराखंड का”वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया

@शब्द दूत ब्यूरो (21 जनवरी 2023)

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड के वार्षिक कलेण्डर नमामि देवभूमि ‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का’ का विमोचन किया।

इस वार्षिक कलेण्डर के माध्यम से उत्तराखण्ड के प्रमुख धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों, उत्तराखण्ड की शिल्पकला, चित्रकला, लोककला एवं पौराणिक मंदिरों की जानकारी फोटो के माध्यम से दी गई है। इस वार्षिक कलेण्डर में जन जागरूकता के दृष्टिगत महिला हेल्पलाईन नम्बर 1090, किसान कॉल सेंटर नम्बर 1551, सीएम हेल्पलाईन नम्बर 1905, चाइल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098, आयुष्मान उत्तराखण्ड हैल्पलाईल नम्बर 104 एवं आपदा कॉल सेंटर नम्बर 1070 की जानकारी भी दी गई है।

इस अवसर पर सचिव  शैलेश बगोली, सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक  आशिष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक  मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं  रवि बिजारनियां उपस्थित थे।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-