Breaking News

और जब भारत में प्रधानमंत्री की कार का चालान हुआ तो…..

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (21 जनवरी 2023)

नई दिल्ली। क्या भारत में भी प्रधानमंत्री का पुलिस द्वारा चालान हो सकता है? ये सवाल इसलिए है कि हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का लंकाशायर पुलिस ने चालान कर जुर्माना किया है।

इस सवाल का जबाव है हां। जी हां भारतीय प्रधानमंत्री का भी एक बार पुलिस ने चालान किया है। 1982 में देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी यह कारनामा कर चुकी हैं। उस समय वह दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस की डीसीपी थी। एशियाई खेलों की शुरुआत होने जा रही थी। कनाट प्लेस के आउटर सर्किल में मिंटो ब्रिज एरिया में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कार नियमों के विपरीत उनके ड्राइवर ने पार्क की थी।

तब किरण बेदी के स्टाफ ने ड्राइवर को गाड़ी हटाने को कहा। जब वह नहीं माना तो ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन से कार को हटवा दिया। साथ ही कार का चालान भी कर दिया गया। हालांकि, इसके बाद किरण बेदी का तबादला करके उन्हें वीआईपी सिक्योरिटी का प्रभारी बना दिया गया था।

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-