Breaking News

काशीपुर :चोरी की चार मोटरसाइकिल समेत एक को दबोचा

@शब्द दूत ब्यूरो (20 जनवरी 2023)

काशीपुर। यहाँ पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की चार बाइकों समेत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में जानकारी देते हुए एसपी अभय प्रताप और सीओ वंदना वर्मा ने आज काशीपुर कोतवाली में बताया कि शहर में कुछ  दिनों से कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र में बाइक चोरी एवं मोबाइल झपटमारी के बढ़ रहे मामलों के खुलासे के लिए  कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी के नेतृत्व में एक टीम गठित की ।  जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। हाल ही में चोरी के 24 मोबाइलों के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की थी। इधर बाइक चोरी को लेकर भी पुलिस टीम ने 2 दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरो को खंगाला ।

इस दौरान भगतपुर टांडा थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद निवासी 45 वर्षीय मौ अब्बास पुत्र  छोटूवा को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ी पूछताछ करने पर उसकी निशानदेही पर कुंडेश्वरी रोड पर संडे मार्केट से एक किलोमीटर आगे खाली मैदान के अंदर झाड़ियों में छुपाई हुई तीन अन्य मोटरसाइकिल बरामद की गई।

बाइक चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उप निरीक्षक नवीन बुधानी प्रभारी चौकी कटोराताल, धीरेंद्र परिहार, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, गिरीश मठपाल, गौरव सनवाल, सुरेंद्र सिंह, जगदीश फर्त्याल, ईश्वर सिंह शामिल रहे।

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-